80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने पटना के गांधी मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड की सलामी ली और राज्य को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के रूप में यह उनका पहला स्वतंत्रता दिवस संबोधन था।
युवा और रोज़गार
“वर्ष 2030 तक 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.”
शिक्षा और परीक्षा
“परीक्षाओं को सुचारु, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं आधुनिक बनाने हेतु राज्य स्तरीय परीक्षा सुधार समिति का गठन किया जाएगा.”
“शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित होगी.” उन्होंने 17 अगस्त से ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ शुरू करने की भी घोषणा की।
किसान और उद्योग
“गन्ना किसानों के हित में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य है. 10 चीनी मिलों की शुरुआत हो चुकी है और अगले 6 महीने में 5 और चीनी मिलें शुरू होंगी.”
उन्होंने ग्रीनफ़ील्ड टाउनशिप, हाई स्पीड ट्रेन, मेट्रो और 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की बात भी कही।
भूमि, कल्याण और आस्था
उन्होंने बताया कि सरकार भूमिहीनों को बासगीत पर्चे के रूप में सीधे ज़मीन दे रही है, और राशन कार्ड से छूटे एक करोड़ ग़रीबों को जोड़ने का लक्ष्य है, जिनमें पिछले एक महीने में ही तीस लाख से अधिक लोग जोड़े गए हैं।
“मोकामा में 10 एकड़ भूमि पर तिरुपति बालाजी ट्रस्ट द्वारा भव्य तिरुपति बालाजी मंदिर का निर्माण किया जाएगा.”
यह पाठ समाचार रिपोर्टों पर आधारित है। पूरा भाषण ऊपर दिए वीडियो में देखें।
स्रोत: ETV Bharat, Asianet Newsable, NPG News



