सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि ₹400 से बढ़ाकर ₹1,100 प्रति माह की गई है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि यह राशि हर हाल में हर महीने की 10 तारीख़ को लाभार्थियों के खाते में पहुँचे।
लगभग 18 से 20 लाख पात्र लोग केवाईसी या आधार-बैंक लिंकिंग की समस्या के कारण अभी पेंशन से बाहर हैं; जन कल्याण शिविरों में इन्हें जोड़ा जा रहा है।

