बिहार के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए हर प्रखंड तक उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।
पहले बच्चों को पढ़ाई के लिए 70-100 किलोमीटर दूर बड़े शहरों में जाना पड़ता था। इसी जरूरत को देखते हुए राज्य के 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज स्थापित करने की दिशा में कदम उठाया गया है, ताकि हमारे युवा अपने क्षेत्र में ही बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें और आगे बढ़ सकें।



