कर्तव्य, सम्मान और संवेदना के साथ पटना स्थित पुलिस मुख्यालय, पटेल भवन में बैंक ऑफ बड़ौदा…

कर्तव्य, सम्मान और संवेदना के साथ पटना स्थित पुलिस मुख्यालय, पटेल भवन में बैंक ऑफ बड़ौदा एवं बिहार पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों के आश्रित परिजनों को आर्थिक सहायता स्वरूप चेक प्रदान किए गए।

जो वीर जवान किसी कारणवश आज हमारे बीच नहीं हैं, उनके परिजनों के साथ सरकार और #BiharPolice सदैव मजबूती से खड़ी है। उनका बलिदान अमूल्य है और वे हमारी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे।

सहयोग, सम्मान और संबल के साथ बिहार का सुशासन मॉडल निरंतर आगे बढ़ रहा है।