बिहार से दो महान सम्राट रहे,एक सम्राट जरासंध और दूसरे सम्राट अशोक!

बिहार से दो महान सम्राट रहे,
एक सम्राट जरासंध और दूसरे सम्राट अशोक!

भाजपा नेता श्री भीम सिंह चंद्रवंशी जी को राज्यसभा सांसद के लिए निर्वाचित होने पर पटना के रविन्द्र भवन में आयोजित "चंद्रवंशी धन्यवाद सम्मेलन" को संबोधित किया। इस दौरान आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों से प्रभावित सैकड़ों लोगों को सदस्यता भी ग्रहण कराई।

भाजपा समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देती है। माननीय मोदी जी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय और सौहार्द दोनों में बढ़ोतरी हो रही है।

मौके पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री नित्यानंद राय जी, माननीय मंत्री श्री प्रेम कुमार जी, पूर्व मंत्री श्री नीतीश मिश्रा जी, श्री नितिन नवीन जी, माननीय विधायक श्री संजीव चौरसिया जी, पटना मेयर श्रीमती सीता साहू जी, उप-मेयर श्रीमती रश्मि चंद्रवंशी जी समेत हजारों लोगों का हुजूम मौजूद रहा।