पिछले 5 महीनों में शिक्षा, बिजली, बाढ़ प्रबंधन, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में कई बड़े कदम उठाए गए हैं। 211 डिग्री कॉलेज, 700 मॉडल स्कूल और विद्यार्थियों के लिए 24×7 ‘विद्या साथी’ ऐप जैसी पहल से शिक्षा को नई दिशा मिली है।
बिजली की क्षमता बढ़ाने के साथ 20,000 मेगावाट का लक्ष्य, कोसी-गंडक-गंगा की बाढ़ से स्थायी समाधान के लिए फोरलेन तटबंध और हाई लेवल डैम की योजना, तथा ₹1,000 करोड़ के निवेश को जमीन पर उतारने की दिशा में काम तेज हुआ है।
अब लक्ष्य साफ है कि 1 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाना, रोजगार के अवसर बढ़ाना और समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बिहार का निर्माण करना।



