बिहार पुलिस पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है…

बिहार पुलिस पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी हुई है।

कर्तव्य के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को सहायता राशि प्रदान किया जाना उनके बलिदान के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक है। सरकार हर कदम पर अपने वीर जवानों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।