मैं सम्राट चौधरी ईश्वर की शपथ लेता हूं कि…

मैं सम्राट चौधरी ईश्वर की शपथ लेता हूं कि उपमुख्यमंत्री के रूप में अपने पद की गरिमा, उत्तरदायित्व और जन-अपेक्षाओं का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा। राज्य के हित, न्याय, विकास और सुशासन को सर्वोपरि रखते हुए सदैव सत्य, पारदर्शिता और संविधान की मूल भावना को बनाए रखूंगा।

मैं संकल्प लेता हूं कि मेरे प्रत्येक निर्णय का उद्देश्य राज्य की प्रगति, समाज की समृद्धि और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का सम्मान व कल्याण होगा। राज्य की जनता ने जो विश्वास मुझ पर किया है, उसे मैं कर्म, चरित्र और सेवा के माध्यम से और अधिक मजबूत बनाऊंगा।