किसानों के जीवन को सुगम, स्वावलंबी और समृद्ध बनाने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भागलपुर से 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' की 19वीं किस्त जारी की। इस योजना के तहत 22,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि सीधे 9 करोड़ 80 लाख से अधिक किसानों के खातों में भेजी गई है।



