गया जी की पावन धरती पर ऐतिहासिक विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर का निर्माण लगभग ₹2,500 करोड़ की लागत से होने जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के साझा सहयोग से तैयार इस योजना का पूरा डीपीआर बनकर कैबिनेट से स्वीकृत हो चुका है।
बिहार के इतिहास में पहली बार किसी मंदिर परिसर के विकास पर इतनी बड़ी राशि खर्च की जा रही है, जिससे देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।



