बिहार के वृद्धजनों, विधवा माताओं-बहनों एवं दिव्यांगजनों को दे रही आर्थिक संबल।

बिहार के वृद्धजनों, विधवा माताओं-बहनों एवं दिव्यांगजनों को आर्थिक संबल प्रदान कर उनके जीवन को अधिक सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के माध्यम से जरूरतमंदों तक नियमित और समयबद्ध पेंशन का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि वे आत्मसम्मान के साथ जीवनयापन कर सकें और उन्हें अपनी दैनिक आर्थिक आवश्यकताओं के लिए किसी पर निर्भर न होना पड़े।