15 अगस्त से बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

15 अगस्त से बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब सामान्य परिस्थितियों में किसी भी मरीज को अनुमंडल अस्पताल या जिला अस्पताल से रेफर नहीं किया जाएगा।

101 अनुमंडल अस्पतालों और 38 जिला अस्पतालों को सशक्त बनाया जा रहा है, ताकि गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज भी स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सके।

हमारा संकल्प है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, अधिक जवाबदेही के साथ बेहतर व्यवस्था और हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए।