बिहार अब तेजी से बदल रहा है। सरकारी नौकरी के सुरक्षित भविष्य के साथ-साथ राज्य उद्योग के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। अब तक लगभग 1000 उद्योगों को जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है। हमारा प्रयास है कि हमारे युवा केवल नौकरी पाने वाले ही नहीं, बल्कि उद्योग और नए उद्यमों से जुड़कर दूसरों को नौकरी देने वाले बनें।



