भारत की अमर आस्था का महोत्सव
हजार वर्षों की अटूट श्रद्धा, अनगिनत विध्वंस, और हर बार नए सिरे से उठ खड़े होने की अद्भुत गाथा – यही है सोमनाथ मंदिर की महिमा! सोमनाथ सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत के अदम्य साहस, सनातन आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक है। 1000 साल के इतिहास में कई बार ध्वस्त होने के बावजूद, हर बार पुनर्निर्माण के साथ सोमनाथ ने भारतीय संस्कृति की अजेयता को साबित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के माध्यम से, इस गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा रहा है। यह पर्व न केवल मंदिर के पुनरुत्थान की कहानी है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रीय गौरव और अमर श्रद्धा का उत्सव भी है। इस वीडियो में जानिए सोमनाथ के संघर्ष और पुनर्निर्माण की प्रेरक यात्रा।



