गांव के सरकारी स्कूलों और बुनियादी सुविधाओं को पूरी तरह व्यवस्थित के लिए मिशन मोड में काम शुरू

गांव के सरकारी स्कूलों और बुनियादी सुविधाओं को पूरी तरह व्यवस्थित करने के लिए सरकार ने मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

जनता से मिले सुझावों के आधार पर स्कूलों में गेट, बाउंड्री वॉल, टॉयलेट और रंगाई-पुताई जैसे आवश्यक मरम्मत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही नए निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने का स्पष्ट लक्ष्य तय किया गया है, ताकि हमारे बच्चों को पढ़ाई का बेहतर और सुरक्षित माहौल मिल सके।