बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है।

बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। कभी प्रखंड में गिने-चुने हाई स्कूल हुआ करते थे, आज लगभग हर पंचायत में हाई स्कूल की सुविधा उपलब्ध है। 7,000 से अधिक विद्यालयों में आधारभूत संरचना को मजबूत किया गया है, लैब विकसित किए गए हैं और लगभग 700 विद्यालयों में PM SHRI योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा को नई दिशा दी जा रही है।

इसके साथ ही 551 विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी विद्यार्थियों को सहयोग मिलेगा।

बदलते समय के साथ पढ़ाई के तौर-तरीके भी बदल रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से ऐसी ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की जा रही है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी रात 11 बजे भी आवश्यकता पड़ने पर शिक्षकों से सीधे जुड़कर अपनी समस्याओं का समाधान और पढ़ाई कर सकेंगे।