सोन नदी के पानी, नए बराज और पाइपलाइन नेटवर्क के लिए लगभग ₹1,000 करोड़ की योजना तैयार की गई है।

बाणसागर समझौते से मिले सोन नदी के पानी, नए बराज और पाइपलाइन नेटवर्क के लिए लगभग ₹1,000 करोड़ की योजना तैयार की गई है। औरंगाबाद, रफीगंज और शेरघाटी होते हुए यह जल सीधे बोधगया और फल्गु नदी तक पहुंचेगा।

​इस ऐतिहासिक कदम से न केवल फल्गु नदी को सालों भर पानी मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के किसानों के खेतों तक सिंचाई की सुविधा और उद्योगों को भी भरपूर पानी मिल सकेगा।