अब जिला अस्पतालों में ही बेहतर इलाज और ऑपरेशन की सुविधा मिल रहा है।
रेफरल व्यवस्था में सुधार के बाद जून तक करीब 2,428 ऑपरेशन होते थे, जो अब बढ़कर 8,000 से अधिक हो गए हैं। पहले 36 तरह के ऑपरेशन होते थे, अब जिला और अनुमंडल अस्पतालों में 45 तरह के ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
आईसीयू बेड की व्यवस्था भी लगातार मजबूत की जा रही है। हमारा लक्ष्य है कि मरीजों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके जिले में ही उपलब्ध हों।



