15 सितंबर के बाद राज्य की सभी पंचायतों में 'टैलेंट हंट अभियान' शुरू किया जाएगा। अगले 6 महीनों तक गांव-गांव जाकर खेल प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, प्रोत्साहन व अवसर देकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।
हमारा संकल्प है, हर प्रतिभा को पहचान, हर खिलाड़ी को सम्मान और हर सपने को नई उड़ान मिले।



