कभी जिन विचारों और सपनों पर कुछ लोग हंसते थे, आज वही राष्ट्रनिर्माण की मुख्यधारा बन चुके हैं।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और पंडित कैलाशपति मिश्र जी ने जिस राष्ट्रवादी विचारधारा का सपना देखा था, वह आज जन-जन का विश्वास बन चुकी है।
1984 में मात्र 2 सांसदों से शुरू हुई यात्रा 2014 में 282 सांसदों के ऐतिहासिक जनादेश तक पहुंची और आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों से राष्ट्रसेवा का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है।
डॉ. मुखर्जी जी का बलिदान राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। हमें विश्वास है कि अगले वर्ष उनके बलिदान दिवस पर उन्हें समर्पित एक भव्य नए पार्क के साथ हम उनके विचारों और योगदान को और गौरवपूर्ण ढंग से स्मरण करेंगे।
यहाँ देखें बिहार सरकार की योजनाएँ, विकास कार्य, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, रोजगार, युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं जनकल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट।
Bihar Government | Bihar Development | Good Governance | Public Welfare | Digital Bihar | Viksit Bihar



