जीविका दीदियों के सुझावों को संवेदनशीलता से सुनते हुए बिहार सरकार ने बड़ा निर्णय लिया। आज राज्य के 1.70 करोड़ परिवारों को 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली की सुविधा मिल रही है। यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि महिलाओं के विश्वास, जनसंवाद और सुशासन का सशक्त परिणाम है।
जनभागीदारी से जनकल्याण, और जनकल्याण से समृद्ध बिहार, यही हमारी विकास यात्रा का मूल मंत्र है।



