बिहार के लोगों को काम के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े, इसके लिए हमारी सरकार ने सरकारी नौकरी के साथ-साथ रोजगार के नए अवसरों को जोड़ने पर पूरी तरह फोकस किया है। एक लाख सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया पाइपलाइन में निरंतर जारी है और लक्ष्य इसे लगातार आगे बढ़ाते रहने का है, ताकि प्रदेश में ही नौकरी और आजीविका के साधन उपलब्ध कराकर पलायन की मजबूरी को खत्म किया जा सके।



