The government is taking multifaceted steps to strengthen jobs and employment in Bihar…

बिहार में नौकरी और रोजगार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार बहुआयामी रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत हर प्रकार के उत्पाद और उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि लोगों को राज्य के भीतर ही उद्योग स्थापित करने के बेहतर अवसर मिल सकें। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन होगा, बल्कि निवेश बढ़ेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक लाभ भी प्राप्त होगा।