Our goal is to bring 10,000 industries to the soil of Bihar in the next 5 years.

अगले 5 वर्षों में 10,000 इंडस्ट्री को बिहार की सरजमीन पर उतारने का हमारा लक्ष्य है। इस काम को हम लोगों ने 2024 में शुरू किया। तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हम लोगों ने लगभग 14,000 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का काम शुरू किया।

अब कई जगहों पर प्लग एंड प्ले बनाने का निर्देश दिया गया है, जिसके लिए सरकार जमीन उपलब्ध कराएगी। शुरुआती दौर में मुजफ्फरपुर और दरभंगा में कहीं 250 एकड़ तो कहीं 300 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। आगे 1,000 एकड़ में प्लग एंड प्ले स्थापित करने का लक्ष्य है, ताकि छोटे-छोटे उद्योगों को जगह मिल सके।