Sahyog Shivir has emerged as a powerful medium of our commitment to good governance.

'सहयोग' कार्यक्रम सुशासन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।

अब तक प्राप्त 4.53 लाख से अधिक आवेदनों में से 4.25 लाख से अधिक का निष्पादन किया जा चुका है। जिन मामलों का समाधान शिविर स्तर पर नहीं हो पाया है अथवा आवेदक जारी आदेश से असंतुष्ट हैं, उनकी सुनवाई एवं समाधान प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को पटना में सुनिश्चित किया जाएगा।

हमारा संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करते हुए जनसेवा और सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।