प्रदेश की जनता की सुविधा और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सभी पंचायतों में ‘सहयोग शिविर’ आयोजित किए जाएंगे।
इन शिविरों में अंचल, प्रखंड, शिक्षा, पुलिस सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे और उनका निस्तारण निर्धारित समयसीमा, अधिकतम 30 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा।



