Our priority is to deliver the agricultural input subsidy to every eligible farmer affected by crop loss.

फसल बर्बाद होने से प्रभावित हर पात्र किसान तक कृषि इनपुट अनुदान पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

आज 2.48 लाख से अधिक किसानों को ₹125 करोड़ का अनुदान DBT के माध्यम से भेजा गया है। अब तक लाभ नहीं पा सके किसानों को योजना से जोड़ने के लिए अक्टूबर में एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाकर उन्हें जल्द चिन्हित किया जाएगा।

हमारा प्रयास है कि फसल नुकसान झेलने वाला कोई भी पात्र किसान अनुदान से वंचित न रहे।