The government is going to establish a university for teacher training.

प्रदेश के शिक्षण तंत्र को मजबूत बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए यूनिवर्सिटी की स्थापना करने जा रही है। प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षा, इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों के कौशल विकास और सहूलियत को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है, ताकि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नींव और अधिक सुदृढ़ हो सके।