सुनियोजित शहरी विकास का नया अध्याय।
नगर विकास एवं आवास विभाग एवं एचयूडीसीओ (HUDCO) के बीच 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास हेतु ₹1 लाख करोड़ के दीर्घकालिक वित्तपोषण संबंधी एमओयू पर हस्ताक्षर बिहार के शहरी विकास को नई गति प्रदान करेंगे।
इस महत्वाकांक्षी पहल के माध्यम से अत्याधुनिक आधारभूत संरचना, गुणवत्तापूर्ण आवास, विश्वस्तरीय नागरिक सुविधाओं, हरित क्षेत्रों तथा रोजगार के नए अवसरों से युक्त आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप विकसित किए जाएंगे।
यह निर्णय निवेश को बढ़ावा देने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने और संतुलित एवं सुनियोजित शहरीकरण को गति देने के साथ-साथ समृद्ध बिहार के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा।



