A path of new hope and new possibilities has opened for the farmers of Bihar.

बिहार के किसानों के लिए एक नई उम्मीद और नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के प्रयासों से सोन नदी के पानी में बिहार की हिस्सेदारी बढ़कर तीन-चौथाई हुई है। यह हमारे अन्नदाताओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सोन नदी का यह जल केवल खेतों की प्यास नहीं बुझाएगा, बल्कि बिहार के किसानों के सपनों को भी नई उड़ान देगा। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होने से खेती को मजबूती मिलेगी, फसल उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।