बिहार में बने उत्पादों को बढ़ावा देना, स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करना और राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।
हमने निर्णय लिया है कि बिहार में निर्मित और राष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरने वाले उत्पादों को सरकारी खरीद में 25 से 40 प्रतिशत तक प्राथमिकता दी जाएगी।
इससे बिहार के उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा, स्थानीय उत्पादकों को नए अवसर मिलेंगे और युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते खुलेंगे।



