Fulfilling the aspirations of the people is the duty of our government.

जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना ही हमारी सरकार का धर्म है।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के माध्यम से अगले 5 वर्षों में ₹52,000 करोड़ की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा, ताकि गांवों तक मूलभूत सुविधाएं, बेहतर आधारभूत संरचना और विकास का लाभ पहुंच सके।

साथ ही, अभियान चलाकर 1 करोड़ पात्र लोगों को राशन कार्ड से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का अभियान भी निरंतर जारी है, ताकि हर परिवार आत्मनिर्भर बने और विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।