Preparations are being made at every level to protect Bihar from floods.

बिहार में बाढ़ से बचाव के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। NDRF और SDRF की टीमें तैनात हैं, नदी किनारे बसे लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

इसके साथ ही तटबंधों को मजबूत करने, संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ाने और कोसी-गंडक समेत प्रमुख नदियों के पूरे इकोसिस्टम को बेहतर करने की दिशा में काम हो रहा है, ताकि बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।