विश्व पर्यावरण दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में विकास और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलने की जो सोच साकार हुई है, उसी दिशा में बिहार ने भी उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हरियाली, जल संरक्षण और सतत विकास को नई गति मिली।
इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज जेपी गंगा पथ पर 1 लाख पौधे लगाने के महाअभियान का शुभारंभ किया गया। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को सशक्त करेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ बिहार की मजबूत नींव भी रखेगी।
हमारा संकल्प है, विकास की रफ्तार के साथ प्रकृति का सम्मान और पर्यावरण का संरक्षण।
यहाँ देखें बिहार सरकार की योजनाएँ, विकास कार्य, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, रोजगार, युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं जनकल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट।
Bihar Government | Bihar Development | Good Governance | Public Welfare | Digital Bihar | Viksit Bihar



