JEEViKA has given the dreams of lakhs of Bihar’s sisters a new flight towards self-reliance.

जीविका ने बिहार की लाखों बहनों के सपनों को आत्मनिर्भरता की नई उड़ान दी है।

आज 10.49 लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 1.81 करोड़ से अधिक महिलाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला बन चुकी हैं। नियुक्ति प्राप्त करने वाले 2,446 नए कर्मी इस परिवर्तन यात्रा को हर गांव और हर जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाने का माध्यम बनेंगे, ताकि रोजगार, स्वावलंबन और समृद्धि का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचे।