बाढ़ से प्रभावित बिहार में राहत कार्यों के साथ अब तेजी से पुनर्निर्माण और रिस्टोरेशन का कार्य किया जा रहा है। क्षतिग्रस्त बांधों की मरम्मत एवं पुनर्स्थापना के साथ-साथ सड़कों और अन्य क्षतिग्रस्त संरचनाओं को भी शीघ्र दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही, किसानों को आवश्यक कृषि इनपुट उपलब्ध कराने को लेकर भी लगातार समीक्षा की जा रही है।
एक महीने के भीतर, दुर्गापूजा से पहले राहत, रिस्टोरेशन और कृषि इनपुट उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि प्रभावित परिवारों और किसानों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
बिहार सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है।



