Viksit Bharat Sankalp Yatra

मोदी की गारंटी वाली गाड़ी आपके द्वार।

शिवहर लोकसभा के पकड़ी दयाल प्रखंड अंतर्गत कर्पूरी चौक चोरमा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ। माननीय प्रधानमंत्री जी अपनी दूरदर्शी योजनाओं के माध्यम से जन-जन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु दृढ़ संकल्पित हैं।

बीते 9 वर्षों में "सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास" के मंत्र के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 2047 तक एक समृद्ध, सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है।