Bihar’s topper students were honoured and encouraged.

बिहार के टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साह बढ़ाया गया है। मैट्रिक और इंटर के टॉपरों की मेहनत और सफलता पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। 168 विद्यार्थियों को सम्मानित करना इसी गौरव की अभिव्यक्ति है।

अब संकल्प है कि रिजल्ट आने के एक महीने के भीतर ही टॉपरों का सम्मान समारोह आयोजित हो। मुख्यमंत्री आवास पर सम्मान पाना विद्यार्थियों के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरित करेगा कि मेहनत करें, टॉपर बनें और बिहार का नाम रोशन करें।