मॉडल स्कूल केवल भवन नहीं, बल्कि उत्कृष्ट शिक्षा का नया मानक होंगे।
योग्य शिक्षकों की नियुक्ति, मेधा आधारित प्रवेश और विश्वस्तरीय शैक्षणिक सुविधाओं के माध्यम से इन विद्यालयों को उत्कृष्टता का केंद्र बनाया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और रोजगारोन्मुखी विकास के साथ बिहार के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी जा रही है।



